March 6, 2026

शिक्षकों का सम्मान, हमारी सरकार का संकल्प: माना कैम्प में शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह

0
FB_IMG_1757390492626

रायपुर/ माना : “शिक्षकों का सम्मान, हमारी सरकार का संकल्प है।” इसी सोच के साथ नगर पंचायत माना कैम्प और स्वामी जन सेवा समिति, यंग ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से नगर के सभी शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में नगर के सभी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू और आरडीए (RDA) के अध्यक्ष नंदे साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर, सभी उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है ताकि शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहा जा सके। इस दौरान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

विधायक मोतीलाल साहू ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जो शिक्षक अपने कार्य से रिटायर्ड हो चुके हैं, उनका भी सम्मान करना और उनसे आशीर्वाद लेना हमारे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ समय बिताना और उनके साथ भोजन करना एक सुखद अनुभव है।

इस कार्यक्रम में रायपुर शहर जिला के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती और अकबर अली , नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष संजय यादव और उपाध्यक्ष के. एबु , माना मंडल के अध्यक्ष भीमवंत निषाद, और पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

इनके अलावा, नगर पंचायत के सभी पार्षदगण और छाया पार्षदगण भी मौजूद थे। जन सेवा समिति और यंग ग्रुप के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed