March 6, 2026

मंत्री केदार कश्यप पर लगे गंभीर आरोप, सर्किट हॉउस में संविदा कर्मचारी की जूते से पिटाई और गाली-गलौज, वीडियो वायरल

0
Screenshot_20250907_002814_copy_600x778

छत्तीसगढ़ – वन एवं जलवायु परिवर्तन व परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगा है। जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार शाम नाश्ता बनाने के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर ले गए, जहां मंत्री ने कमरे का ताला समय पर न खुलवाने पर गुस्से में जूते से पिटाई की और गालियां दीं।

खितेंद्र पांडेय का कहना है कि वह बीस वर्षों से सर्किट हाउस में कार्यरत हैं, लेकिन ऐसा व्यवहार पहली बार झेलना पड़ा। देर रात कोतवाली थाने में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस ने क्या कहा

इस घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का यह व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि तक की परवाह नहीं की और यह उनका दंभ और अहंकार दर्शाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में एक कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दीं और कालर पकड़कर पीटा। मां की गाली देने वाले मंत्री का इस्तीफ़ा तो भाजपा को लेना ही चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगनी चाहिए।

मंत्री की सफाई

हालांकि मंत्री केदार कश्यप ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि दौरे से लौटने के बाद उन्होंने केवल कर्मचारियों को डांटा था, मारपीट और गाली-गलौज की बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed