March 6, 2026

छत्तीसगढ़: 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 81 लाख के 20 इनामी शामिल

0
Screenshot_20250827_233743_copy_1020x726

बीजापुर- जिले में पुलिस और केंद्रीय बलों के सामने 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 20 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मौके पर डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (इनाम ₹8 लाख) ने अपनी पत्नी के साथ हथियार डाले।

सरेंडर कार्यक्रम के दौरान दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, आईजी बीएस नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, कोबरा, केरिपु और डीआरजी अधिकारी मौजूद थे। नक्सलियों को पुनर्वास सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि है। लगातार बढ़ते सुरक्षा कैम्प, सड़क, बिजली, पानी और शासन की योजनाओं ने ग्रामीणों का भरोसा जीता है। अब लोग विकास और शांति की राह चुन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed