March 6, 2026

आयुष्मान योजना के भुगतान: सरकार जनवरी से मार्च 25 के लम्बित भुगतान देने की नियत हैं खोट – डॉक्टर राकेश गुप्ता

0
20_09_2021-dr_rkesh_gupta1

रायपुर – एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (ए एच पी आई) छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया है कि विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट नोडल एजेंसी ने आज से वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 (1 अप्रैल 2025 के बाद के) आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान की आंशिक भुगतान की प्रक्रिया शुरू की है।

लेकिन स्वास्थ विभाग को जनवरी से मार्च 25 के लंबित भुगतान, जिला और राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति द्वारा अनुशासित पिछले दो वर्षों के पुनर्जीवित केस, सभी फैसिलिटी की इलाज के पैकेज रिविजन तथा आगामी दिनों में प्रति माह निर्बाध भुगतान प्रक्रिया स्पष्ट करने की जरूरत है ताकि बार-बार आयुष्मान योजना में भुगतान के गतिरोध को रोका जा सके।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अस्पताल संचालकों की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना में आ रही विभिन्न तकनीकी दिक्कतों और कार्यप्रणाली में रुकावट को दूर करने के लिए एक बैठक आयोजित करने के बारे में विचार विमर्श जारी है।

छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान योजना) के लंबित भुगतान की प्वज़ह से होने वाली लगातार परेशानियों को देखते हुए ए एच पी आई राष्ट्रीय डायरेक्टर जनरल डॉक्टर गिरधर ज्ञानी को भी आगवत कराया गया है। राज्य इकाई सभी सदस्यों की ओर से सभी बिंदुओं पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को शिकायत पत्र भेज रही है जिस पर राष्ट्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों से बातचीत करके सभी बिंदुओं पर गाइड लाइन बनाने की पहल करेगा ताकि आयुष्मान योजना में पारदर्शिता लाई जाए।

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार जनवरी से मार्च 2025 का अस्पतालों का आयुष्मान योजना का लंबित भुगतान तत्काल करे और अपनी नेक नियति का परिचय दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed