March 6, 2026

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : गृह मंत्री के जिले में कलेक्टर नही हैं सुरक्षित, एसपी को लिखा पत्र

0
Screenshot_20250825_234708_copy_1080x826

कवर्धा – जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर हाल ही में कलेक्टर बंगले के बाहर हुए प्रदर्शनों पर गंभीर आपत्ति जताई है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

रात में 25 लोगों का जुटना सुरक्षा खतरा

कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया है कि 15 और 19 अगस्त की देर रात लगभग 20-25 लोग समूह बनाकर कलेक्टर बंगले के पास आ पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। यह स्थिति न केवल सुरक्षा में सेंध है बल्कि गंभीर अप्रिय घटना की आशंका भी खड़ी करती है।

पुलिस-पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

कलेक्टर वर्मा ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बड़ी चूक का कारण बन सकती है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए कि रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

डिप्टी सीएम के जिले में कड़ी चेतावनी

यह मामला और भी संवेदनशील इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह डिप्टी सीएम विजय शर्मा का गृह जिला है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता का प्रदर्शन बना विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता तुकाराम अपने समर्थकों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर बंगले के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अचानक जुटे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सकते में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed