March 6, 2026

वंदे भारत को एसी ठीक करते समय हादसा,युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया,15 मिनट तक तड़फता रहा

0
Screenshot_20250825_232015_copy_933x588

छत्तीसगढ़ – बिलासपुर में रेलवे कोचिंग डिपो में लापरवाही का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक ठेका श्रमिक वंदे भारत के एक्स्ट्रा कोच का एसी ठीक करते समय 133 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। युवक एसी कोच का लीकेच ठीक कर रहा था, इसी दौरान बिना सूचना बिजली लाइन चालू कर दी। जिससे वह तड़फते हुए बुरी तरह झुलस गया। घटना शनिवार, 24 अगस्त की है। अब इसका वीडियो सामने आया है।

हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे ने इस हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

इस मामले में पीड़ित के सहकर्मी की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में सुरक्षा इंचार्ज मीणा (सीनियर सेक्शन इंचार्ज) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथी कर्मचारी ने बताया कि मीणा सर ने बारिश में काम करने को कहा था। फिर बिना सूचना बिजली लाइन चालू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, झुलसा रेलकर्मी प्रताप बर्मन और उसका साथी चरणदास मानिकपुरी निवासी ग्राम मुलमुला, जांजगीर-चांपा, कुमार इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। वे दोनों 23 अगस्त को रोज की तरह ट्रेन की छत पर चढ़कर एसी लीकेज सुधार रहे थे।

चरणदास के मुताबिक बारिश होने पर वे नीचे उतर आए। कुछ देर बाद वहां मौजूद साइट इंचार्ज मीणा ने उन्हें फिर से ऊपर चढ़ने को कहा। चरणदास ने बताया कि मीणा सर के कहने पर ही बारिश में भी प्रताप ट्रेन की छत पर लीकेज सुधारने चढ़ा।

चरणदास के मुताबिक, जैमर (करंट बंद करने वाला यंत्र) बंद है या नहीं, इसकी जानकारी मीणा को रहती है। मीणा के कहने पर प्रताप ट्रेन के ऊपर चढ़ा, जहां उसे 25,000 वॉट का करंट लगा। वह करीब 10-15 मिनट तक छत पर पड़ा रहा, लेकिन तब भी जैमर बंद नहीं किया गया। थोड़ी देर में प्रताप को होश आया और जैसे ही वह उठने लगा, दोबारा करंट लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed