CRPF जवान ने की खुदकुशी: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
सुकमा – जिले के मिनपा कैंप से दर्दनाक खबर आई। यहां सीआरपीएफ 2वीं बटालियन के जवान शशि भूषण कुमार ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, शशि भूषण हाल ही में छुट्टी काटकर अपने घर से लौटे थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। साथी जवानों ने तुरंत इस घटना की सूचना सीनियर अफसरों को दी। जवान की आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।
लगातार हो रही आत्महत्याओं ने सुरक्षा बलों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जवानों के सामने मानसिक दबाव और निजी परेशानियां बड़ी वजह हो सकती हैं। इन घटनाओं ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शशि भूषण की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और कैंप में मौजूद साथियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। जवानों ने कहा कि वह शांत स्वभाव के थे और छुट्टी से लौटने के बाद सामान्य दिख रहे थे। अचानक उठाए गए इस कदम से सभी हैरान हैं।

