March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में “मोदी की गारंटी” NHM कर्मचारी के नियमितीकरण के मामले में फेल, कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में PM कार्यालय में करेंगे निवेदन

0
IMG-20250821-WA0011_copy_1024x999

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर(राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में उल्लेखित )सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अब दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास कार्यालय में निवेदन करेगा। पिछले 20 वर्षों से अपने मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे एनएचएम कर्मचारी राज्य सरकार की लगातार अनदेखी से आहत हैं।
सरकार की चुप्पी और ठोस पहल न होने के कारण अब कर्मचारी दिल्ली दरबार में अपनी आवाज बुलंद करेंगे और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे।
प्राप्त सुचना के अनुसार छत्तीसगढ़ से लगभग 1000 कर्मचारी आगामी दिनों में दिल्ली कूच करेंगे और वहाँ राज्य के द्वारा बार-बार केंद्र योजना के कर्मचारी होने का हवाला देने के कारण नियमितीकरण क़ी बात पूर्ण नहीं होनी कों बताएंगे और पूर्व में आये राज्य के पत्रों कों सौंपकर नियमितीकरण के लिए निवेदन करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed