April 29, 2026

आगामी मंगलवार को होगी कैबिनेट बैठक,CM के विदेश यात्रा से पहले अहम बैठक

0
CM-Sai-1-768x432

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे से होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले इस बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के एजेंडे में राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दे शामिल रहेंगे। साथ ही यह भी कहा कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी बैठक के बाद मीडिया को दी जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक मुख्यमंत्री साय की विदेश यात्रा से पहले सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का अवसर होगी। इस बैठक में लिए गए फैसले राज्य की नीतियों और जनता के जीवन पर सीधा असर डाल सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *