19 लाख के 4 नक्सली समर्पण,16 लाख नकद और हथियार बरामद,DVC सदस्य दीपक मंडावी आत्मसमर्पण
गरियाबंद – जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। डीवीसी मेंबर दीपक मंडावी समेत 4 कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित थ।
आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम दीपक उर्फ भीमा मंडावी, प्रोटेक्शन टीम का सदस्य कैलाश उर्फ भीमा भोगाम, एरिया कमेटी सदस्य रानिता उर्फ पायकी और सुजीता उर्फ उरें कारम शामिल हैं।
इनमें दीपक मंडावी पर 8 लाख, कैलाश और रानिता पर 5-5 लाख और सुजीता पर 1 लाख का इनाम था।
ये चारों नक्सली धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे। सुरक्षा बलों के अनुसार, जनवरी 2025 में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ चलपथी समेत 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से संगठन कमजोर पड़ा है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, 2 खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह रकम नक्सली अपने मांद क्षेत्र में छिपाकर रखते थे।
रायपुर रेंज आईज मिश्रा और आईजी नक्सल ऑपरेशन अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हालिया कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन में लगातार टूट हो रही है। आर्थिक चोट के चलते कई नक्सली अब आत्मसमर्पण का रास्ता चुन रहे हैं।

