March 7, 2026

DGP अरुण देव गौतम ने बुलाई बैठक,चाकूबाजी की घटनाओं पर तुरंत लगाई जाए रोक,DSP अधिकारी खुद करेंगे फील्ड विजिट

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

छत्तीसगढ – DGP अरुण देव गौतम ने कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन सभी पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। यह बैठक पुराने PHQ के इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस हॉल में करीब 3 घंटे तक चली।

बैठक में सभी रेंज के IG, SSP और SP के जरिए शामिल हुए। इस दौरान DGP ने प्रदेश की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सबसे अहम मुद्दा चाकूबाजी का रहा। DGP अरुण देव गौतम ने साफ निर्देश दिए कि प्रदेश में हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने बदमाशों और चाकूबाजों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, हर जिले से इस समस्या को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाकर पेश करने के आदेश दिए।

DGP ने कहा कि रायपुर और बिलासपुर रेंज इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसलिए अब DSP स्तर के अधिकारी खुद फील्ड में जाकर निगरानी करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फील्ड विजिट नियमित रूप से हो और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाए।

इस अहम बैठक में ADG इंटेलिजेंस अमित कुमार, IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का फोकस प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना और जनता में पुलिस पर भरोसा बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed