March 7, 2026

विधायक मोतीलाल साहू ने मंगलभवन में किया फिजियोंथैरेपी सेंटर का उद्घाटन

0
IMG-20250816-WA0006(1)

रिपोर्ट – महेंद्र नामदेव

छत्तीसगढ़ – रायपुर जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक मोतीलाल साहू द्वारा डीके हॉस्पिटल समीप स्थित मंगल भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। मंगल भवन में निर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर को फूलमालाओं से सजावट की गई थी। विधायक मोतीलाल साहू ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में आधुनिक चिकित्सा के सभी संसाधन डीके हॉस्पिटल सहित दूसरे मरीजों के लिए सरल, सुलभ और सहजता से रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाली सर्वसुविधायुक्त सेंटर है।

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व विकास की नए आयाम रचते छत्तीसगढ़ प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिकता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए प्रदेश वासियों को नई सौगातें मिल रही है, इसी क्रम में मंगलभवन स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर सभी मरीजों के लिए मेडिकल सुविधा के लिए कारगर साबित होगी। कार्यक्रम के तहत विधायक मोतीलाल साहू ने सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान सेंटर में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सकीय मशीन के बारे में उन्हें डॉक्टरों ने बताए, विधायक साहू ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स एवं सेवारत नर्स व कर्मचारियों की प्रशंसा कर सभी को साधूवाद दिया एवं नए सेंटर के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed