March 6, 2026

हारने पर EVM और आयोग पर उठाते हैं सवाल, पक्ष में नतीजे आते हैं तब सब ठीक लगता है- CM साय

0
25_04_2024-cm_sai_in_kahiragarh

छत्तीसगढ़ – कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जब कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आते हैं तब सब ठीक लगता है, लेकिन जब विपक्ष हारता है तो EVM और चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर देते हैं।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर प्रश्न खड़ा करना ठीक नहीं है और लोकतंत्र में संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर दौरे के बाद रविवार शाम रायपुर लौटे। रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की।

  • महतारी वंदन की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
  • महिला स्व सहायता समूह की 12 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ई-रिक्शा वितरित किए।
  • तीन विकासखंडों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का शुभारंभ किया।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। ई-रिक्शा वितरण जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने में मददगार होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed