March 6, 2026

रायपुर एयरपोर्ट पर फंसे यात्री,तकनीकी खराबी से गेट नहीं खुला

0
airport

रायपुर – एयरपोर्ट पर रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 लैंड करने के बाद भी यात्रियों को बाहर निकलने में कठिनाई हुई। विमान का मुख्य गेट करीब एक घंटे तक नहीं खुल पाया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस फ्लाइट में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9:50 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी के चलते यह रात 10:15 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद जब गेट नहीं खुला, तो यात्रियों में घबराहट फैल गई। बताया गया कि करेंट सप्लाई फेल होने की वजह से दरवाजा लॉक हो गया था। विमान के अंदर यात्री परेशान थे, वहीं बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी चिंतित नजर आए।

करीब एक घंटे के प्रयास के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और तकनीकी समस्या को दूर कर गेट खोला। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर तनावपूर्ण माहौल रहा, हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed