April 24, 2026

राखी विद रक्षक कार्यक्रम, बहनों ने SP – राजपत्रित अधिकारी और जवानों को बांधी राखी

0
IMG-20250808-WA0000

संवाददाता – महेंद्र नामदेव

छत्तीसगढ़ – रायपुर के पुलिस ग्राउंड में हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन की ओर से “राखी विद रक्षक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आर्मी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को क्लब की बहनों ने राखी बांधी।

राखी बांधने से पहले बहनों ने पूजा-अर्चना कर जवानों की मंगलकामना की। बहनों का कहना था कि ये जवान रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी ड्यूटी निभा रहे हैं और अपने घर नहीं जा पाते, ताकि हम सब सुरक्षित रह सकें। ऐसे में उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना स्नेह और सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

फाउंडेशन हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करता है और अब तक बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए 21 हजार से ज्यादा राखियां भेजी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *