March 6, 2026

महतारी वंदन योजना में दे रहे पैसे को वसूलने की पूरी तैयारी – विकास उपाध्याय

0
IMG-20250804-WA0022

रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार लगातार जनता को धोखा दे रही है। उपाध्याय ने बताया कि आज फिर छत्तीसगढ़ की बिजली दरों में फेर-बदल कर साय सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है और छत्तीसगढ़ में जब रक्षाबंधन और तीज त्यौहार प्रारंभ हो रहे हैं तो प्रदेश की माता और बहनों को बिजली बिल हाफ योजना में कटौती कर जुमले की सौगात भेंट कर रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार ने जनता की भावनाओं से खेलना अभी तक नहीं छोड़ा है, यहाँ जनता दिनों दिन महंगाई की मार से ही परेशान है और उन्हें लूटने, उनकी जेबों पर डाका डालने के लिए साय सरकार एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ की जनता को अवगत् कराया है कि आज जो बीजेपी पार्टी की साय सरकार ने बिजली दरों में कटौती करने का ऐलान किया है यह दर पूर्व की कांग्रेस सरकार की हॉफ बिजली दर के ठीक विपरीत है और सिर्फ दिखावे के लिए बिजली दर में फेर-बदल किया जा रहा है, ताकि जनता को लगे कि बीजेपी की साय सरकार जनहित के लिये कार्य कर रही है। उपाध्याय ने बताया कि क्यों लगातार राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उदाहरण के तौर पर वर्तमान में विद्युत ट्रांसफार्मरों की देखरेख में लापरवाही बरतना, लो वोल्टेज की समस्या, समय बेसमय आधे घंटे एक घंटे के लिए बिजली कटौती करना बगैर पूर्व सूचना के, साथ ही ट्रांसफार्मर में लोड प्रॉब्लम, बार-बार डीओ उड़ना एवं लो वोल्टेज की समस्या इतना ही नहीं जगह-जगह फिर विद्युत तार लटकती मिल रही है। उपाध्याय ने आगे कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क किया जाता है तो न ही कोई फोन उठाते हैं और समस्या संबंधित न ही कोई जवाबदारी लेने को तैयार रहते हैं। पूरे शहर में विद्युत तार जो वृक्ष के बढ़े हुए तनों से टकरा रहे हैं उसकी कटाई-छंटाई भी नहीं हो रही है। विद्युत विभाग के द्वारा जो उपकरण की खरीदी की जा रही है वह भी गुणवत्ताविहिन है। उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में कड़ी आँधी-तूफान के आने से विद्युत पोल, विद्युत तार एवं बड़े-बड़े वृक्ष गिरने से काफी क्षति हुई, लेकिन बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का इस प्रकार की प्रकृति आपदा हेतु किसी प्रकार की व्यवस्था की कोई तैयारी नहीं। 48-48 घंटों से विद्युत पोल गिरी रही लेकिन उसे व्यवस्थित करने की कोई तैयारी नहीं थी।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महंगाई की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ वासियों को साय सरकार बिजली बिल हाफ योजना का झूठा लाभ दे रही है, सरकार यदि चाहती तो वह पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह पूर्ण रूप से बिजली बिल हाफ दर लागू करती लेकिन इन्होंने तो जनता को गुमराह करने के लिए और उन्हें धोखे में रखने के लिए इस प्रकार की दर तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। उपाध्याय ने कहा कि मोदी की ऐसी हर गारंटी को पूरा कर रही है साय सरकार और अच्छे दिन भी नजर आ रहे हैं कि कैसे महतारी वंदन की गारंटी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और महतारी वंदन योजना में दे रहे पैसे को वसूलने के लिए इस प्रकार जनता से बिजली बिल, संपत्ति कर और भी कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें लूटने की पूरी तैयारी भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बखूबी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed