March 6, 2026

राधे-राधे कहने पर दी गई बच्ची को सजा,मदर टेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल अरेस्ट

0
arest

छत्तीसगढ़ – दुर्ग से स्कूली बच्ची के साथ अजीब हरकत का मामला सामने आया है। जिसमें बच्ची के राधे-राधे कहने पर स्कूल प्रिंसिपल ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया। इतना ही नहीं बच्ची के शरीर पीटने के निशान भी मिले हैं। बच्ची काफी छोटी है और घर पहुंचने के बाद पूरी बात अपने पैरेंट्स को बताई। जिसके बाद पैरेंट्स की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला दुर्ग जिले के मदर टेरेसा स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची से जुड़ा है। जिसने स्कूल से घर आने के बाद अपने अंदाज में पैरेंट्स को पूरी बात बताई। बच्ची के हाथ में मारपीट के निशान मिले थे। जिसके बाद परिजनों ने सीधे नंदिनी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की।

यह इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल बागडूमर गांव में संचालित है। पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने बच्ची के राधे-राधे कहने पर उसके मुंह पर 15 मिनट तक टेप लगाए रखा और उसे पीटा भी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह घटना बुधवार (30 जुलाई) सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत के अनुसार, साढ़े तीन साल की उनकी बेटी गर्विता यादव बागडूमर गांव के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। बच्ची रोज की तरह बुधवार को स्कूल पहुंची।

बच्ची को सिखाए हिंदू परंपरा के अनुसार उसने ‘राधे-राधे’ बोलकर स्कूल में टीचर का अभिवादन किया। इस पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया, साथ ही उसे पीटा भी। जांच में बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed