आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों की कमान बदली
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद राज्य के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव देखने को मिलेगा।
आदेश के अनुसार, IPS ईशु अग्रवाल को रायपुर के आजाद चौक का नया CSP बनाया गया है (Raipur CSP Posting), वहीं धर्मेंद्र सुमंत कुमार को राजनांदगांव से सरगुजा भेजा गया है। मयंक मिश्रा को सरगुजा से रायगढ़, हर्षित मेहर को रायगढ़ से दुर्ग और राहुल बंसल को दुर्ग से सरगुजा भेजा गया है। इसके अलावा, वांसल जैन को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव, अभिषेक चंद्रवेद्ती को रायपुर से धमतरी और गगन कुमार को बस्तर से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

