आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा ड्रेस कोड को लेकर विवाद,कई जिलों में विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ – रविवार को हुई आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा ड्रेस कोड को लेकर विवादों में आ गई। परीक्षा में शामिल होने आए कई कैंडिडेट्स को काले कपड़े पहनने या ड्रेस कोड के उल्लंघन के नाम पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से सैकड़ों कैंडिडेट्स परीक्षा से वंचित रह गए और कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।
रायपुर में एक कैंडिडेट डार्क कलर का कपड़ा पहन कर आई थी, जिसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जैसे-तैसे बाजार से एक नई टी-शर्ट खरीद कर पहनकर आई तो उसे सेंटर में एंट्री नहीं दी। वह दो मिनट लेट हो गई थी। उसका कहना है कि वह समय से सेंटर पहुंची थी, लेकिन डार्क कुर्ता डार्क होने के कारण रोक दिया, फिर ड्रेस चेंज कर पहुंची तो बता दिया 10:32 मिनट हो गए, अब प्रवेश नहीं मिलेगा।
उधर, खैरागढ़ में एग्जाम नहीं दे पाए कैंडिडेट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कलेक्टर निवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन ड्रेस कोड का हवाला देकर परीक्षा नहीं देने दी गई।

