March 6, 2026

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री लखमा से जेल में की मुलाकात, निकलकर बोले- सरकार विपक्षी दलों को दबाने का कर रही है प्रयास

0
Screenshot_20250726_130219_copy_889x478

रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा।

सेंट्रल जेल में दोनों से मुलाकात कर बाहर निकलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- जेल में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल से चर्चा हुई। चैतन्य बघेल ने प्रदेश प्रभारी से कहा है कि, न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे। पायलट ने कहा कि, सरकार विपक्षी दलों को दबाने का प्रायस कर रही है। 

सचिन पायलट ने मुलाकात और ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा- भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी दलों को दबाने के लिए कर रही है। 10 साल में किसी भाजपा नेता के विरुद्ध जांच सेंट्रल एजेंसी ने नहीं की है। केवल विरोधियों को डराने का काम किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं, ED, CBI, IT का दुरुपयोग भाजपा कर रही है।

सचिन पायलट से भाजपा के इस आरोप पर कि, चैतन्य कांग्रेस में नहीं हैं फिर भी ताकत झोंक रहे हैं, पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- भूपेश बघेल या उनके रिश्तेदार हों, हम सब परिवार के सदस्य हैं। कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्यों को टारगेट किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि, भूपेश बघेल को टारगेट कर पुत्र पर कार्रवाई हुई है। कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को टारगेट कर रहे हैं। सारी परंपराएं ताक पर रख दी गई हैं, कानून से अलग काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed