March 7, 2026

विधानसभा में आज उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित होंगे योगेश मिश्रा, विधानसभा परिसर में ‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’ का गरिमामय आयोजन

0
FB_IMG_1752639843534_copy_800x680

बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्‍ट विधायकों एवं उत्कृष्‍ट संसदीय पत्रकार एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर को राज्यपाल महोदय करेंगे पुरस्कृत

सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की दी जायेगी प्रस्तुति**

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में आज यानी बुधवार को सायं 06.00 बजे से वर्ष 2024 हेतु चयनित ‘‘उत्कृष्ट विधायकों’’ ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर’’ को राज्य के राज्यपाल के कर-कमलों से पुरस्कृत किये जाने हेतु ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम के पश्चात् समारोह में सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण को भी आमंत्रण प्रेषित किया गया है।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उत्कृष्ट पत्रकार के तौर पर सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा के नाम की घोषणा हुई है। साथ ही प्रिंट मीडिया से दैनिक भास्कर के राकेश पांडे के नाम की घोषणा हुई। वहीं सत्ता पक्ष से भावना बोहरा और विपक्ष से लखेश्वर बघेल उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं।

इन दिनों योगेश राष्ट्रीय न्यूज चैनल सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो के तौर पर कार्यरत हैं । उन्हें इससे पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं । भारत सरकार के डिफेंस कोर्स (DCC) कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम कर चुके हैं। योगेश मिश्रा की इस उपलब्धि से उनके गांव कटगी में भी खुशी का माहौल है । कटगी सहित आसपास के निवासियों ने भी योगेश मिश्रा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते कहा है कि आपकी पत्रकारिता से हर कोई वाकिफ हैं और उसी का परिणाम है कि आज आपको इतने बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed