March 7, 2026

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर शिकंजा: रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार

0
IMG-20250715-WA0789 (1)

छत्तीसगढ़ – रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर के बारे में जानकारी जुटाएगी। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक भावना तोमर, शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी। वह कंपनी के नाम से जमीन का कारोबार करती थी। भावना पर आरोप है कि उसने 3 लाख रुपए की उधारी देकर एक जगुआर कार (कीमत करीब 15 लाख रुपए) गिरवी रखी। पीड़ित से 5 लाख वसूलने के बावजूद भी 10 लाख की मांग करती रही।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी से एक जगुआर कार, 2 मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बताते हैं रायपुर पुलिस ने इनपुट के आधार पर भावना तोमर को गिरफ्तार किया। जानकारी मिली थी कि भावना पति रोहित तोमर के संपर्क में है। पुलिस तोमर ब्रदर्स की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं रोहित सिंह तोमर पर जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेल करके मूल कर्ज राशि से कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के आरोप हैं। इन हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर पुलिस ने सात केस दर्ज किए हैं। पुलिस के आवेदन के बाद कोर्ट ने दोनों भाइयों को 18 अगस्त तक उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन मौजूद नहीं हुए।

कोर्ट का उक्त आदेश पुलिस द्वारा आरोपियों की प्रॉपर्टी को कुर्क कराने जारी दस्तावेजी कार्रवाई करने की दिशा में एक और कदम है। इससे पहले पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

कोर्ट का उक्त आदेश पुलिस द्वारा आरोपियों की प्रॉपर्टी को कुर्क कराने जारी दस्तावेजी कार्रवाई करने की दिशा में एक और कदम है। इससे पहले पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दो और गंभीर शिकायतें पहुंची हैं। दोनों मामले कर्जदारों से कई गुना ज्यादा रकम वसूलने के बाद धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने के हैं।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास उनकी जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक हैं। जिन्हें वे लौटा नहीं रहे थे, बल्कि और रकम की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि जून में आरोपियों के घर पुलिस की जांच के बाद वे हिम्मत करके थाने पहुंचे हैं। दोनों आरोपी जून से ही फरार हैं।

टीआई पुरानी बस्ती के अनुसार शिकायतों की जांच की जा रही है। दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिर और अपराध आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed