March 7, 2026

विधानसभा सत्र : 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए योजनाओं का लाभ ले रहे- अजय चंद्राकर

0
vidhansabha

छत्तीसगढ़ – विधानसभा में मंगलवार को विदेशी घुसपैठियों, विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी को लेकर जोरदार बहस हुई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से यह मामला उठाया और राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, जो आधार, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम में कुछ लोग ऐसे घुसपैठियों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की।

धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर अलग करने की मांग की, वहीं भावना बोहरा ने दस्तावेजों की जांच पर जोर देते हुए कहा कि आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की सघन जांच होनी चाहिए।

विधायकों के सवालों पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी की शिकायतों के आधार पर कई जिलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा, जहां चिन्हित घुसपैठियों को अस्थायी रूप से रखा जाएगा। इन लोगों को बीएसएफ के सुपुर्द कर डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं है और बोर्डिंग सेंटर में ही अस्थायी रूप से ऐसे लोगों को रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed