March 6, 2026

प्रशासनिक फेरबदल: 183 DEO और BEO का तबादला

0
cgmantralaya1200-1710262344-860x484

छत्तीसगढ़ – स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्यभर के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है।

इस बड़े फेरबदल में रायपुर जिले के नए DEO के रूप में हिमांशु भारती को नियुक्त किया गया है। हिमांशु भारती अब जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था, परीक्षा प्रबंधन, शिक्षकों की नियुक्ति, तबादले और गुणवत्ता सुधार जैसे अहम कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी 33 जिलों के DEO और BEO शामिल हैं। कहीं पुराने अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है तो कहीं नए चेहरों को मौका मिला है। विभाग का कहना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और स्कूल स्तर पर शिक्षकों व छात्रों से जुड़े मुद्दे तेजी से सुलझाए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed