शराब घोटाला : 5 डिप्टी कमिश्नर सहित 22 अधिकारी निलंबित
छत्तीसगढ़ – बहुचर्चित शराब घोटाले में अब राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह घोटाला लगभग 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस कार्रवाई की पुष्टि आबकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में की गई है।
7 जुलाई को EOW ने इस मामले में 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में करीब 2300 पृष्ठों का पूरक चालान प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
EOW की ओर से आरोपियों को पहले समन भेजा गया था, लेकिन गिरफ्तारी के डर से कोई भी आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। अब न्यायालय ने सभी 29 आरोपियों को 20 अगस्त तक उपस्थित होने के लिए नया नोटिस जारी किया है।
सरकार ने जिन अधिकारियों को निलंबित किया है, उनमें उपायुक्त, सहायक आयुक्त, और जिला आबकारी अधिकारी जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। कुछ प्रमुख नाम:
- जनार्दन कौरव, पिता पंचम सिंह, उम्र 50 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
- अनिमेष नेताम, पिता आनंद नेताम, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- विजय सेन शर्मा, पिता पीसी सेन शर्मा, उम्र 48 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- अरविंद कुमार पाटले, पिता नेवल सिंह पाटले, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- प्रमोद कुमार नेताम, पिता स्व. श्याम लाल नेताम उम्र 60 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- रामकृष्ण मिश्रा, पिता शैलेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- विकास कुमार गोस्वामी, पिता विनोद गोस्वाम, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- इकबाल खान, पिता महूम मोहम्मद स्माईल खान, उम्र 56 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
- नितिन खंडुजा, पिता रवीन्द्र खंडुजा, उम्र 53 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
- नवीन प्रताप सिंग तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- मंजुश्री कसेर, पति रामचन्द्र सारस, उम्र 47 वर्ष, सहायक आबकारी अधिकारी।
- सौरभ बख्शी, पिता राजीव बख्शी, उम्र 41 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- दिनकर वासनिक, पिता डॉ पीएल वासनिक, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- मोहित कुमार जायसवाल, पिता रामलाल जायसवाल, उम्र 46 वर्ष, अधिकारी जिला आबकारी।
- नीतू नोतानी ठाकुर, पति मोहन दास नोतानी, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- गरीबपाल सिंह दर्दी, पिता दिलबाग सिंह दर्दी, उम्र 59 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
- नोहर सिंह ठाकुर, पिता गौतम सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- सोनल नेताम, पिता एम. एस. नेताम, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।
- प्रकाश पाल, पिता सपन कुमार पाल, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- अलेख राम सिदार, पिता मुरलीधर सिदार, उम्र 34 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- आशीष कोसम, पिता बृजलाल कोसम, उम्र 50 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी
- राजेश जायसवाल, पिता हरीप्रसाद जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

