April 26, 2026

ढाबे में रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार,स्वास्थ्य विभाग का है एकाउंटेंट,ACB की कार्रवाई

0
Screenshot_2025-07-08-16-21-44-94_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-780x448

मुंगेली – जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एकाउंटेंड ने एक रिटायर कर्मचारी के काम के लिए 54 हजार रुपये की डिमांड की थी। एसीबी की टीम के बिछाए जाल में अधिकारी फंस गया। स्वास्थ्य विभाग का बृजेश सोनवानी बीएमओ कार्यालय में पदस्थ था, जहां उसने रिटायर कर्मचारी से पैसे लिए थे।

5  जुलाई 2025 को फंदवानी गांव के रहने वाले ललित सोनवानी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। जब ललित 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि बृजेश सोनवानी ने उनकी ग्रेच्युटी राशि निकालने के लिए 61 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने जांच किया। जांच में शिकायत सही पाई गई जिसके बाद उन्होंने प्लान बनाकर रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 7 हजार रुपए ले चुका था। मंगलवार को एसीबी ने ट्रैप किया। शिकायतकर्ता को बाकी 54 हजार रुपए के साथ भेजा गया। तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे में रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *