March 6, 2026

IAS हिमशिखर गुप्ता खेल विभाग से मुक्त, IAS यशवंत कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

0
20_11_2022-ias_transfer_23217340-950x500

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हिमशिखर गुप्ता अब केवल अपने मौजूदा श्रम विभाग तथा गृह एवं जेल विभाग सचिव पद के दायित्वों पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि यशवंत कुमार पहले से ही निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। अब वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों को भी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed