“शुष्क दिवस” में मदिरा दुकानें बंद, 3 दिनों तक नहीं बिकेगी शराब
छत्तीसगढ़ – पर्यटन स्थल मैनपाट में आज से मदिरा प्रेमियों को शराब नहीं मिलेगी। जिला कलेक्टर सरगुजा ने 7 जुलाई से 9 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक सभी शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि BJP के प्रशिक्षण शिविर के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित में यह निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय की मुख्य वजह भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैनपाट में आयोजित किया गया तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर है, जिसका शुभारंभ आज से हो गया है। शिविर का उद्घाटन BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया, जबकि समापन 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इन दिनों तक मैनपाट में शराब की दूकानें बंद का आदेश जारी रहेगा।

