भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर:मुख्यमंत्री साय,उपमुख्यमंत्री शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सरगुजा रवाना
छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मैनपाट में होने वाले भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आज ट्रेन से राजधानी से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए रवाना हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। हर बार यह स्मृतियों को ताज़ा कर देती है।मुख्यमंत्री के साथ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी भी मौजूद रहे।
आप को बता दे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर पार्टी कल से अपने सांसदों और विधायकों को मैनपाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुला रही है।

शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा का मकसद साफ है कि अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी जीत को दोहराया जाए।
शिविर में करीब 12 सत्र रखे गए हैं, जिसमें जेपी नड्डा, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष सांसदों और विधायकों को दिशा निर्देश देंगे। सत्रों में सरकार की योजनाओं, जनप्रतिनिधियों के दायित्व और डबल इंजन सरकार के कामों पर विस्तार से चर्चा होगी।
भाजपा छत्तीसगढ़ में लगातार लोकसभा,नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले को 2028 और 2029 में भी जारी रखने के लिए यह शिविर अहम माना जा रहा है। इसमें बताया जाएगा कि जनप्रतिनिधि आम लोगों के बीच कैसे काम करें ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे।

