March 6, 2026

बस्तर के आदिवासियों की सुरक्षा की गारंटी क्यों नहीं लेते डबल इंजिन की सरकार -दीपक बैज

0
IMG-20250607-WA0016

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है चुनाव के पहले आप खुद राज्य की जनता से डबल इंजिन की सरकार की दुहाई दे कर वोट देने की अपील करते थे। अब राज्य मे डबल इंजन की सरकार है फिर राज्य का क्या भला हुआ। मानसून आने के बाद भी किसानो को खाद बीज नहीं मिल रहा केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के कोटे का डीए पी, और अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं करवा रहा किसान परेशान है ऐसे डबल इंजिन का क्या भरोसा ज़ब राज्य के किसान अपनी प्रमुख फ़सल ही नहीं ले पा रहे

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा राज्य मे समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 35 लाख मिट्रिक टन धान आज भी खुले मे पड़ा है राज्य सरकार के पास इस धान के निपटान की कोई योजना नहीं है इससे राज्य के किसानो के द्वारा पैदा किया गया हजारों करोड़ के धान के सड़ कर खराब होने की पूरी संभावना है.।केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सेन्ट्रल पुल के कोटे को क्यों नहीं बढ़ाती है यदि केंद्र राज्य के चावल के कोटे को बढ़ा दे तो यह स्थित सुधर जाय।इस पर आप कोई निर्णय क्यों नहीं लेते।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अमित शाह से पूछा की आज भी बस्तर मे आदिवासी असुरक्षित है रोज उनकी हत्या हो रही इस पर उनकी सरकार क्या करेगी? आदिवासियों की सुरक्षा की गारंटी डबल इंजन की सरकार क्यों नहीं लेती? बस्तर के खनिज संसाधनों को डबल इंजिन की सरकार क्यों बेच रही?। एन एम डीसी का मुख्यालय बस्तर क्यों नहीं ला रहे? बस्तर के युवाओं को एनमडीसी की भर्ती मे प्रथमिकता क्यों नहीं दी जा रही? शाह बताए डबल इंजिन की सरकार का छत्तीसगढ़ को क्या फायदा हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed