पहली बार महिला ने दिया श्मशान घाट में श्रमदान, बंग हिन्दू समाज का अनूठा स्वच्छता अभियान – माना कैम्प
रायपुर – माना श्मशान घाट स्वच्छता अभियान में एक ऐतिहासिक पहल हुई, जब पहली बार किसी महिला ने निस्वार्थ भाव से श्रमदान किया। बंग हिन्दू समाज माना की ओर से यह जानकारी दी गई कि शोभा मंडल, पी. एल. होम क्रमांक 3 की निवासी, रविवार को सुबह 6 बजे आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुईं और पूरे मनोयोग से श्रमदान किया।

यह कार्य न केवल सामाजिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि महिला सहभागिता की मिसाल भी है। बंग हिन्दू समाज माना कैंप लगातार हर रविवार श्मशान घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है। 22 जून 2025 को यह अभियान अपने छठे चरण में पहुंचा, जिसमें समाज के कई सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान में शामिल प्रमुख सदस्य थे – विश्वनाथ पाल, हरि राम साहू, तरुण बैध, अशिम हालदार, सुरोतम मजूमदार, नरेण बर्मन, सुपाद मंडल, गोपाल पाल, यति राम साहू, मनीष माणिक, शोभा मंडल दीदी, खोकन कीर्तनिया, कालीपद सरकार, पार्थ दास, राजू बनिक, पार्षद गिरजा शंकर श्रीवास्तव, खोकन कुंडू और कृष्णा मलिक।

बंग हिन्दू समाज माना कैंप ने संकल्प लिया है कि श्मशान घाट को पूर्णरूप से स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा। समाज का यह प्रयास न केवल स्वच्छता का संदेश देता है, बल्कि सामूहिक भागीदारी और समर्पण की प्रेरणा भी बनता है।

माना श्मशान घाट स्वच्छता अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी से परिवर्तन की बयार बह रही है।

