केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे,CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरे के दौरान अमित शाह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सुरक्षा मामलों पर उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।
शाह रायपुर में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) परिसर का ई-शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे सीमावर्ती राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें एंटी नक्सल ऑपरेशन की रणनीतियों की समीक्षा की जाएगी।

