March 7, 2026

Exclusive – माना सिविल अस्पताल अब बदहाल,गिर रही टाइल्स,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

0
IMG_20250617_104257_copy_800x600

रायपुर: 10 करोड़ से अधिक की लागत से बने रायपुर के माना सिविल अस्पताल की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। अस्पताल की टाइल्स जगह-जगह से निकलकर गिर रही हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह अस्पताल लगभग 10 साल पहले बनाया गया था और अब इसकी दीवारें और फर्श जर्जर हो चुके हैं।

आप को बता दे कि माना सिविल अस्पताल में न केवल माना कैंप के लोग इलाज के लिए आते हैं, बल्कि आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के मरीज भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। यहां तक कि एयरपोर्ट, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS), बटालियन, बालगृह और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारी भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी पर भरोसा करते हैं।

अस्पताल में हाईटेक आई हॉस्पिटल भी है, जो दूर-दराज के मरीजों को भी आकर्षित करता है। यहां नेत्र रोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन भवन की खस्ताहाल स्थिति मरीजों और स्टाफ दोनों के लिए खतरा बनती जा रही है।

अस्पताल प्रभारी ने इस समस्या को लेकर अपने उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया है। हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि करोड़ों की लागत से बनी स्वास्थ्य सुविधा का यह हाल क्यों हो रहा है।

माना सिविल अस्पताल की दुर्दशा यह सवाल उठाती है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे की देखरेख और मरम्मत को लेकर प्रशासन कब जागेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed