March 7, 2026

माना कैम्प – विवेकानंद क्लब और नारी एकता महिला समूह ने मिलकर किया कराते बेल्ट सेमिनार का आयोजन

0
IMG-20250616-WA0008

रायपुर/ माना – विवेकानंद क्लब में आज “कराते बेल्ट सेमिनार ग्रेडिंग एंड सेमिनार” का आयोजन नारी एकता महिला स्व सहायता समूह के साथ मिलकर किया गया। इस कार्यक्रम में माना नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव को आमंत्रित किया गया था।

नारी एकता महिला समूह बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता है। इस सेमिनार में बच्चों की लगन और प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। दीपक टंडन, जो शोतोकान कराते वर्ल्ड एशोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हैं, और समिति का धन्यवाद किया गया।

इस तरह के आयोजन बच्चों के कौशल विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। विवेकानंद क्लब और नारी एकता स्व सहायता महिला समूह के अध्यक्ष संध्या मल्लिक,और शोतोकान कराते वर्ल्ड एशोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक टंडन एवं नारी एकता स्व सहायता महिला समूह के सदस्य गण इला सरकार, मीना पाठक,के. निर्मला, सतोषी तिवारी के प्रयासों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed