March 7, 2026

शहीद गिरिपुंजे की पत्नी को राज्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तत्काल नियुक्ति प्रदान करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – विकास उपाध्याय

0
vikash upadhyay

रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय को एक पत्र प्रेषित कर सुकमा नक्सल आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाशराव गिरिपुंजे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरिपुंजे को अनुकम्पा नियुक्ति में राज्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त करने की मांग की है और कहा कि शहीद आकाशराव गिरिपुंजे का शौर्य पराक्रम युगों युगों तक छत्तीसगढ़ के लोगों को स्मरण रहेगा, उनकी शहादत वीर सपूतों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इसलिए सर्वप्रथम उनकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस के परिणाम स्वरूप परिवार में उनकी धर्मपत्नी स्नेहा गिरिपुंजे को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जाना अति आवश्यक है। विकास उपाध्याय ने शहीद के पत्नी को राज्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तत्काल नियुक्ति प्रदान करने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed