June 8, 2026

शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

0
IMG-20250610-WA0015

रायपुर – सुकमा नक्सल आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाशराव गिरिपुंजे को आज महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उन्हें कंधा दिया और इस अंतिम विदाई में शामिल रहे। विकास उपाध्याय ने कहा कि आज शहीद आकाश गिरिपुंजे की अंतिम यात्रा निवास से जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के साथ निकली। इस भावुक यात्रा में प्रदेश के काफी संख्या में आमजनों ने शामिल होकर अंतिम विदाई दी। इस दुःख की घड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश शहीद आकाशराव गिरिपुंजे के परिवार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *