March 7, 2026

रविशंकर विश्वविद्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते पकड़ाया, रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी घूस,ACB की करवाई

0
acb

छत्तीसगढ़ – रायपुर से एक बार फिर सरकारी भ्रष्टाचार की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा को ACB की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उस वक्त उजागर हुआ जब एक रिटायर्ड क्लर्क ने ACB को शिकायत दी कि दीपक वर्मा, उसके पेंशन प्रकरण को शीघ्र निपटाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत की प्राथमिक जांच में बात सही पाई गई। इसके बाद ACB की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार, जैसे ही रिटायर्ड कर्मचारी ने दीपक वर्मा को 30 हजार रुपए दिए, उसी समय टीम ने मौके पर दबिश दी और क्लर्क को नोटों के साथ पकड़ लिया।

इस पूरी कार्रवाई को एसीबी रायपुर की टीम ने अंजाम दिया। अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की रिश्वत ले चुका है और क्या इस घोटाले में अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed