March 6, 2026

भास्कर के बाद तीसरे दिन जवानों ने मार गिराए 2 और नक्सली

0
IMG-20250607-WA0000

छत्तीसगढ़ – बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में एक के बाद एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल पार्क इलाके में पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ों में अब तक कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के दो टॉप कमांडर शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सफलता मिल रही है।

शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया। इनके शवों के साथ ऑटोमैटिक हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इससे पहले शुक्रवार को तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमरम भीम डिवीजन के सचिव और 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को मार गिराया गया था। भास्कर तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी था और माओवादी संगठन की केंद्रीय टीम में शामिल था।

इस ऑपरेशन की शुरुआत 5 जून को हुई थी, जब सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया था। सुधाकर माओवादियों के शिक्षा विभाग का प्रमुख था और उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित था। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी का निवासी था। सुधाकर के पास से भी AK-47 राइफल और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed