March 6, 2026

गुटखा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक का माल जब्त

0
Screenshot_2025-06-07-14-00-35-80_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_997x691

छत्तीसगढ़ – दुर्ग में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम कोनारी स्थित कोमल फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर 1.54 करोड़ रुपये से अधिक का गुटखा और सुपारी जब्त की है। फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

खाद्य एवं औषधि विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि कोनारी गांव में एक फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा है। जानकारी दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह तक पहुंची तो उनके निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। 4 जून को टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी और मौके पर ही पूरे परिसर को सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम को खड़ी (कच्ची) और कटी सुपारी के बड़े-बड़े बोरों का स्टॉक मिला। इनमें खड़ी सुपारी की 1050 बोरियां (52,500 किग्रा) और कटी सुपारी की 247 बोरियां (12,350 किग्रा) शामिल हैं। इनकी कुल बाजार कीमत 1 करोड़ 54 लाख 9 हजार 500 रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने मौके से सैंपल लेकर रायपुर की लैब भेज दिए हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि सुपारी में तंबाकू के तत्व मौजूद थे या नहीं।

हालांकि मौके पर तंबाकू नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि फैक्ट्री में तंबाकू युक्त जर्दा या गुटखा तैयार किया जा रहा था। रायपुर स्थित सरकारी लैब की रिपोर्ट से यह पूरी सच्चाई सामने आएगी। अगर सैंपल में तंबाकू की पुष्टि होती है तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों में कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed