March 6, 2026

माओवादी केंद्रीय कमेटी का बड़ा नेता सुधाकर मारा गया, एक करोड़ का था इनामी

0
IMG-20250605-WA0012

छत्तीसगढ़ – नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर नर सिंहाचलम उर्फ सुधाकर ढेर कर दिया गया। सुधाकर पर करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह लंबे समय से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

सुधाकर की मौजूदगी की पक्की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नेशनल पार्क इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन जंगल और कठिन इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बेहद सूझबूझ और रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए सुधाकर को मार गिराया। इस अभियान में कई आधुनिक हथियार और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इस मुठभेड़ से ठीक एक महीने पहले, 21 मई को नक्सली महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। सुधाकर की मौत को भी उसी श्रृंखला में एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे माओवादियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

सुधाकर की मौत से सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिली है, क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से फरार था और नक्सली मूवमेंट की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा था। उसके खिलाफ दर्जनों केस विभिन्न राज्यों में दर्ज थे और उस पर केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed