March 7, 2026

पीएम मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता सिंह गिरफ्तार

0
नक्सली-कमांडर-गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ – कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

मामला 10 मई को फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें बृजमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को देर रात हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि टिप्पणी गैर जमानती धाराओं के तहत आती है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। बृजमोहन सिंह पहले SADA के उपाध्यक्ष थे।

बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया। भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में शिफ्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed