March 6, 2026

घोटाला – RTO आनंद रूप तिवारी सस्पेंड, 3.42 करोड़ की मुआवजा गड़बड़ी में दोषी

0
suspended (1)

छत्तीसगढ़ – बहुचर्चित अरपा-भैंसाझार परियोजना में 3.42 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। बिलासपुर आरटीओ आनंद रूप तिवारी, जो उस समय कोटा के एसडीएम थे, को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। तिवारी पर भू-अर्जन प्रक्रिया में गड़बड़ी और आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।

शासन द्वारा जारी सस्पेंशन आदेश में कहा गया है कि आनंद रूप तिवारी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही और उदासीनता दिखाई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के विरुद्ध है। बतौर SDM रहते हुए उन्होंने भू-अर्जन में गड़बड़ी की जिससे राज्य सरकार को भारी आर्थिक क्षति हुई।

अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत चकरभाटा क्षेत्र में एक ही खसरे का अलग-अलग रकबा दर्शाकर मुआवजा वितरण में 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की गड़बड़ी की गई। यह घोटाला 2019 में सामने आया था, लेकिन तब किसी पर कार्रवाई नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed