माना कैम्प :- बंग हिन्दु समाज के द्वारा मातृशक्ति तापसी दत्ता को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान
रायपुर – पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म जयंती में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पर महिला सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए बीजेपी कार्यालय ( एकात्म परिसर ) रायपुर में सम्मानित किया गया। इस सभा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं प्रदेश के सभी बीजेपी के पदाधिकारीगण एवं समस्त जिले के कार्यकर्ता भी शामिल थे। जिसमें माना कैम्प निवासी तापसी दत्ता (सेवानिवृत्त परिचारिका) को भी उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

जानकारी के मुताबिक संपूर्ण कोरोना काल में भी इन्होने माना में निराश्रित महिलाओं की देखभाल का पूरा बीड़ा स्वयं उठाए रखा तथा आज तक निः स्वार्थ सेवा करती आ रही है।
इसी कड़ी में आज माना कैम्प मे उनके ग्रह निवास में बंग हिन्दु समाज के द्वारा आज पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वही बंग समाज के प्रतिनिधि तरुण बैद्य,हरि राम साहू असीम हलदार, विश्वनाथ पाल एवं सुरोत्तम उपस्थित थे। सभी ने उनके सेवाश्रम के लिए उनका धन्यवाद किया तथा उत्तम भविष्य की कामना की।

