March 6, 2026

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मकान के अंदर चल रहा था देह व्यापार, 4 महिलाएं गिरफ्तार

0
IMG-20250601-WA0017

रायपुर – भाठागांव क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था, जिसे काम दिलाने के नाम पर गरीब लड़कियों को फंसा कर चलाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के इटालिया हाउस में छापा मारा और इस अवैध गतिविधि का खुलासा किया।

इस छापेमारी में मुख्य आरोपिया रूषा खरे उम्र 38 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन अन्य महिलाएं भी मिलीं, जिनकी पहचान धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा), बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा) और सीताबाई बरेठ (रायगढ़) के रूप में हुई। पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें काम और अच्छी कमाई का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।

पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से ₹1500 नकद और 14 कंडोम (कई उपयोग किए गए और नए) बरामद किए। मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। रूषा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed