March 7, 2026

जरा सी बारिश ने खोली माना नगर पंचायत की पोल, नालियों की गंदगी सड़कों पर, परेशान हुए लोग

0
Screenshot_2025-05-26-15-59-03-56_7352322957d4404136654ef4adb64504_copy_768x784

रायपुर/ माना – नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से माना कैम्प नगर की लगभग सभी नालियां वर्तमान समय में मलबे और गंदगी से भरी हुई है। आज15 मिनट की ही बारिश में नगर के एकमात्रा मॉडल ड्रेनेज व्यवस्था और सफाई की पोल खुल गई। जरा देर की ही बारिश में नालियों की निकासी नहीं होने की वजह से नालियों की गंदगी सड़क और लोगो के घर तक फैल गई। ये मामला वार्ड – 02 स्थित 11 ब्लॉक इलाके का है। जहाँ लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सफाई की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने से मानसून आने पर नगर में चारों ओर नालियों की गंदगी का अंबार लगने और इससे नगर के सार्वजनिक स्थानों के पेयजल के भी दूषित होने की आशंका बनी हुई है।

आप को बता दे तेजी से बढ़ते नगर के ड्रेनेज के लिए आज तक किसी प्रकार का ठोस प्रयास नहीं किया गया है। इसके चलते प्रतिवर्ष बरसात के महीनों में नगर के निचले इलाके सहित बाजार एरिया और दर्जनभर से अधिक बाहर की बस्तियों में पानी भरा रहता है। नगर के ड्रेनेज के लिए स्थाई व्यवस्था नहीं किया जाना, अधिकांश स्थानों पर नालियों के ऊपर कब्जा कर दुकानदारों द्वारा चबूतरा निर्माण किया जाना।

बीते 15 सालों से ज्यादा नगर की जनसंख्या 6 हजार से बढ़कर लगभग 15 हजार तक पहुंच गई है। लेकिन सफाई के लिए आज भी केवल भगवान भरोसे काम हो रहा है।

वही कांग्रेस का कहना है कि माना कैम्प का एकमात्र मॉडल ड्रेनज है। जिससे पूरे नगर का कचरा जाता है, सफाई नहीं हो पाने के कारण पूरा गंदा पानी और कचरा वार्ड -2 के घरों में और सड़को पर फैल गया है। इसको लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष और सीएमओ को मौखिक और लिखित सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। माना की जनता ने नगर पंचायत चुनाव में क्यो और कैसा प्रतिनिधि चुना परिणाम आज सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed