April 29, 2026

गांव में चल रहा था देह व्‍यापार, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना; मचा हड़कंप

0
Screenshot_2025-05-15-14-54-41-40_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1000x559

दुर्ग – जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहेरी गांव में आज एक संदिग्ध मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते संभव हो सकी।

घटना कल्याण कॉलेज के पास की है, जहां एक किराए के मकान में कई महीनों से अवैध गतिविधियां चलने की आशंका थी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस पर नजर रखी थी। संदेह पुख्ता होते ही आज ग्रामीणों ने मकान को चारों ओर से घेरकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मकान से कई आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह समूह पिछले कई महीनों से इस रैकेट को गुपचुप तरीके से चला रहा था

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 170/126 और 135(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें भिलाई-03 न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *