March 8, 2026

माना कैम्प का श्मशान घाट जंगल में तब्दील, लोग हो रहे है परेशान

0
IMG20250514121608_copy_800x600

रायपुर/ माना – माना कैम्प स्थित श्मशान घाट की हालत दयनीय हो चली है। 15 वार्डो के बीच यह इकलौता श्मशान घाट है, इसके बावजूद माना नगर पंचायत यहां की कोई देख- रेख नही कर रहा है। पूरा श्मशान घाट जंगल में तब्दील हो कर रह गया है। वही आवारा पशुओं और घुमंतू लोगो द्वारा श्मशान की भूमि में फैलाई गई गंदगी के बीच लोगो को मजबूरी में दाह संस्कार करना पड़ता है।

श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण करने के सरकार के वादे नगर पंचयात के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भूल गए है। यहाँ झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगो का कहना है। गंदेगी और झाड़ियॉ बढ़ गई है। उन्हें जल्दी कटवाया जाए। साथ ही श्मशान घाट में सौंदर्यीकरण के नाम पर कुछ व्यवस्था नही है। सिर्फ जनप्रतिनिधि और अधिकारी बजट के नाम पर खानापूर्ति कर रहे है।

वही कांग्रेस का आरोप है कि राजधानी से लगा हुआ माना कैम्प है ।राजधानी के लगभग सभी श्मशान घाट पर सौंदर्यीकरण किया गया है पर माना कैम्प स्थित शमशान घाट अछूता क्यों है। इस पर पंचायत को विकास के नाम पर ध्यान देने की जरूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed