April 24, 2026

भीषण सड़क हादसा – ट्रेलर और छोटे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,13 लोगों की मौत, 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल,30 अन्य घायल, अस्पताल में इलाज जारी

0
FB_IMG_1747026325689

रायपुर- बलोदाबाजार रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सारागांव के पास एक ट्रेलर और छोटे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।

रायपुर एसपी के मुताबिक चटौद गांव से एक परिवार बंसरी गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के पास यह भीषण हादसा हो गया ।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। घायलों को आसपास के अस्पतालों में तत्काल भर्ती कराया गया। सभी को आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *