March 7, 2026

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कराई मध्यस्थता,दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू

0
2025_4image_14_19_392132071trump

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराई। ट्रंप ने X पर लिखा कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा की कि भारत शर्तों के साथ सीजफायर पर सहमत हुआ है। 10 मई शाम 5 बजे से सीजफायर लागू होगा।

यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सूचना भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सूचना जारी की है। ट्रम्प ने लिखा “यूनाइटेड स्टेट्स की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान से देर रात बातचीत की गई, मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देश सीजफायर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैं दोनों देशों को कॉमन सेंस और बुद्धमत्ता का उपयोग करने पर बधाई देता हूं।”

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारत के DGMO को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम (सीजफायर) समझौते की घोषणा की गई। कई सैन्य तनावों के बाद यह समझौता किया गया। जयशंकर ने अपनी पोस्ट में भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया।

7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच युद्ध विराम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से लागू हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सीजफायर लागू होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन यानी DGMO 12 मई को आपस में बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed