March 7, 2026

स्कूल में शराब पीने वाले 5 शिक्षक सस्पेंड, DEO ने की सख्त कार्रवाई

0
Nilambit-suspended (1)

छत्तीसगढ़ – सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे तो खूब करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। ताजा मामला बस्तर जिले के जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल और बकावंड ब्लॉकों से सामने आया है, जहां शिक्षकों की गैरजिम्मेदाराना हरकतों ने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है।

शिक्षकों का काम समाज के भविष्य को गढ़ना होता है, लेकिन जब वही शिक्षक अपनी मर्यादा भूलकर बच्चों के सामने नशे की हालत में पहुंचे तो इसका असर पूरे शैक्षणिक माहौल पर पड़ता है। हाल ही में सामने आए मामलों में कुछ शिक्षक स्कूल में शराब पीकर पहुंचे तो कुछ लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित थे।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बस्तर ने 5 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें 3 प्रधान पाठक और 2 सहायक शिक्षक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed